1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार की राज्य मंत्री गुलाब देवी ने चंदौसी सयुंक्त चिकित्सालय का किया अचानक निरीक्षण

योगी सरकार की राज्य मंत्री गुलाब देवी ने चंदौसी सयुंक्त चिकित्सालय का किया अचानक निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार की राज्य मंत्री गुलाब देवी ने चंदौसी सयुंक्त चिकित्सालय का किया अचानक निरीक्षण

योगी सरकार की राज्य मंत्री गुलाब देवी ने चंदौसी सयुंक्त चिकित्सालय का किया अचानक निरीक्षण

संभल में योगी सरकार की राज्य मंत्री गुलाब देवी के चंदौसी सयुंक्त चिकित्सालय के अचानक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओ को पौष्टिक आहार खाना ना मिलने की शिकायत सामने आई है।

राज्य मंत्री गुलाब देवी को अस्पताल के किचिन पर भी ताला पड़ा मिला , राज्य मंत्री गुलाब देवी ने मौके पर ही सीएमओ को फोन कर नाराजगी जताते हुए प्रसूता महिलाओ को पौष्टिक आहार व खाना न दिए जाने के मामले की जाँच कर कार्यवाही के आदेश दिए है।

दरअसल , यूपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने आज अचानक चंदौसी में सयुंक्त चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंची थी।

अस्पताल में अचानक राज्य मंत्री गुलाब देवी को देखकर अस्पताल में मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया , राज्य मंत्री गुलाबदेवी अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं को जानने के अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओ के पास पहुँच गई ,राज्य मंत्री ने जब प्रसूता महिलाओ से अस्पताल में मिलने बाले खाने बी अन्य पौष्टिक आहार के संबंध में पूंछा तो सभी प्रसूता महिलाओ ने बताया की अस्पताल में न तो खाना ही दिया जाता है ना कोई पौष्टिक आहार।

प्रसूता महिलाओ की यह शिकायत सामने आने के बाद राज्य मंत्री गुलाब देवी अस्पताल का किचिन देखने पहुँच गई लेकिन राज्य मंत्री को अस्पताल के किचिन पर ताला पड़ा मिला ,मंत्री ने अस्पताल में तैनात डॉक्टर से जानकारी ली तो बताया गया की अस्पताल में मरीजों के भोजन और अन्य पौष्टिक आहार की जिम्मेदारी प्राइवेट ठेकेदार के जिम्मे है। जो की कभी कभार ही मरीजों को खाना उपलब्ध कराता है।

 

[wonderplugin_video videotype=”mp4″ mp4=”https://www.rninews.co.in/wp-content/uploads/2020/10/VID-20201009-WA0349.mp4″ webm=”” poster=”” lightbox=0 lightboxsize=1 lightboxwidth=960 lightboxheight=540 autoopen=0 autoopendelay=0 autoclose=0 lightboxtitle=”” lightboxgroup=”” lightboxshownavigation=0 showimage=”” lightboxoptions=”” videowidth=600 videoheight=400 keepaspectratio=1 autoplay=0 loop=0 videocss=”position:relative;display:block;background-color:#000;overflow:hidden;max-width:100%;margin:0 auto;” playbutton=”https://www.rninews.co.in/wp-content/plugins/wonderplugin-video-embed/engine/playvideo-64-64-0.png”]

जिसके बाद राज्य मंत्री गुलाब देवी ने मौके पर ही सीएमओ अमिता सिंह को फोन कर नाराजगी जताते हुए मरीजों को खाना व अन्य पौष्टिक आहार ना मिलने की शिकायत की जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...