1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुजरात: मुख्यमंत्री रूपाणी ने कराया कोरोना टेस्ट, संक्रमित विधायक के संपर्क में आए थे

गुजरात: मुख्यमंत्री रूपाणी ने कराया कोरोना टेस्ट, संक्रमित विधायक के संपर्क में आए थे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गुजरात: मुख्यमंत्री रूपाणी ने कराया कोरोना टेस्ट, संक्रमित विधायक के संपर्क में आए थे

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज अपना कोरोना टेस्ट कराया है। मंगवार को कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। मंगवार को ही उनकी और रूपाणी की बैठक हुई थी। जिसके बाद आज सीएम रूपाणी ने अपना कोरोना टेस्ट कराया।

मुख्यमंत्री के सचिव अश्वनी कुमार ने कहा, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पूरी तरह से ठीक है। चिकित्सा विशेषज्ञ डाॅ. अतुल पटेल और डाॅ. आरके पटेल ने उनका परीक्षण किया और उन्हें उनमें वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है। लेकिन सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए किसी भी बाहरी व्याक्ति को उनके आवास पर आने की अनुमति नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...