रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद
मथुरा: आपने अपने आस पास बहुत सारी शादियां अटेंड की होंगी और शादी में जमकर आनंद भी लिया होगा लेकिन हम आपको एक ऐसी शादी में शामिल कर रहे हैं जहां आप खुद को इस शादी में शामिल पाकर आनंदमय महसूस करेंगे और साथ हीं कन्यादान भी करेंगे।
यह अनोखी शादी मथुरा के राया क्षेत्र की है जहां इस अनोखी शादी में डीजे बजा, जमकर डांस हुआ, बारात लेकर पहुंचे लोगों ने जमकर आनंद किया और वधू पक्ष के लोगों ने शादी में कन्यादान भी किया और लोगों ने दोनों की सलामति के लिए दुआएं भी दी हैं।

मथुरा के राया में हुई यह अनोखी शादी गाय और बछड़ा के बीच हुई है जहां शादी की रस्मों के बीच में इस अनोखी शादी को देखने और शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा और कन्यादान भी किया गया।
बता दें कि मथुरा के राया क्षेत्र के गांव थना अमरसिंह में गाय और बछड़े का विवाह का आयोजन किया गया, इस अनोखी शादी में किला वेसवा अलीगढ़ निवासी उदयभान सिंह बछड़े की बारात लेकर कस्वा राया के गांव थना अमरसिंह पहुंचे, जहां गाय और बछड़ा का विवाह धूमधाम के साथ पूरा हुआ।

बता दें कि बारात मांट रोड नीमगांव तिराहे से चढ़कर बैंड बाजे के साथ घोड़ा बग्गी और डीजे की धुन और आतिशबाजी कर धूमधाम से गांव थना अमरसिंह बच्चू सिंह फौजी के घर पहुंची। गांव में गाय और बछड़े की शादी की सभी रस्में करायी गयी, इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने काफी संख्या में बढ़ चढ़कर कन्यादान कर पुण्यलाभ कमाया।