ग्रेटर नोएडा जारचा कोतवाली पुलिस और तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ की खबर है।
आपको बता दे पुलिस की गोली लगने से ₹25000 का इनामी बदमाश घायल हो गया जबकि बदमाश का दूसरा साथी अंधेरा का फायदा उठा का फरार हो गया।

फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ऑपरेशन चलाकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
वहीं घायल बदमाश को पुलिस के आला अधिकारियों ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश के ऊपर पीसीबी महोदय की तरफ से ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।
तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। घटना के बारे में बताया गया है कि पुलिस देर रात चेकिंग अभियान चलाए हुए थी तभी गौ तस्कर ने पुलिस को आते हुए देखा।
पुलिस को अपनी और आता देख वो घबरा गए और पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश करने लगे।
लेकिन पुलिस मुस्तैद थी। उन्होंने तस्करों के द्वारा की गई फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया
जिसमें एक तस्कर को पुलिस की गोली लग गयी और वो घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।