मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल शनिवार को जबलपुर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने नरसिंह मंदिर परिसर स्थित भगिनी निवेदिता गर्ल्स हॉस्टल का भ्रमण किया और वहां रह रही छात्राओं से मुलाकात की।
राज्यपाल ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल के बीच पहुंचने पर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संवाद के दौरान छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और राज्यपाल के सवालों का जवाब दिया। मुलाकात के दौरान हॉस्टल परिसर में सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बना रहा।

जबलपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल डुमना एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी भी करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।