श्रावण माह का समापन होने वाला है और श्रावण माह की पूर्णिमा को भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का त्यौहार रक्षा बंधन मनाया जाता है।
इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस बार राज्य की सभी माताओं और बहनों को एक खास तोहफा दिया है।
दरअसल सरकार ने निर्णय किया है कि रक्षाबंधन पर उत्तराखंड रोडवेज बसों में महिलाएं राज्य के भीतर निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है और प्रबंध निदेशक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
सचिव परिवहन शैलेश बगौली ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।