उत्तर प्रदेश में भवन निर्माण कार्य सामग्री में छूट देने के साथ आवश्यक ईंट, मौरंग, बालू, सरिया, और सीमेंट की गाड़ियों को रोककर पुलिस प्रसाशन द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा था।
जिसकी शिकायत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए अफसरों को निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों को लॉकडाउन के नाम पर न रोकने के निर्देश दिए।
कई जनपदों से उत्पीड़न की शिकायत आने पर अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने पत्र जारी कर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र में ईंट-भट्ठों का संचालन शुरू हो जाने के बावजूद पुलिस-प्रशासन द्वारा रोक लगाये जाने की बात कह रही थी और अधिकारियों को निर्माण कार्य के लिए आवश्यक ईंट, बालू, मौरंग, सरिया और सीमेंट की गाड़ियों को न रोकने के निर्देश दिए थे।
लेकिन जिलों में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य के लिये आवश्यक ईंट, मौरंग, बालू, सरिया, और सीमेंट की गाड़ियों को रोककर उनका उत्पीड़न किया जा रहा था।
शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपर गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रदेश के सभी कमिश्नर, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और एसपी, एसएसपी को एक पत्र भेजा है। जिसमें उत्पीड़न न करने के स्पष्ट निर्देश दिए है।