सरकार उत्तर प्रदेश में किसानों को धान का वाजिब मूल्य दिलाने में नाकाम – प्रियंका गांधी
लखनऊ: धान खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन मंडियों के बाहर प्राइवेट व्यापारियों के लोग किसानों को बहला-फुसलाकर विभिन्न दामों पर धान खरीद रहे है।
इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को किसानों के मसले को उठाते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश में किसानों को धान का वाजिब मूल्य दिलाने में नाकाम है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा यूपी के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है, जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु. 1200 से भी कम रेट मिल रहा है।
उप्र के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु 1200 से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है
1/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 13, 2020
यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है, शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है।
वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा कि, ‘ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा? बिजली बिल में लूट चल ही रही है ,मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फंसता जाएगा। उप्र सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।