1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो की जमीन पर लगा सरकारी बोर्ड, ज़मींदोज़ कोठी का मलबा होगा जब्त

गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो की जमीन पर लगा सरकारी बोर्ड, ज़मींदोज़ कोठी का मलबा होगा जब्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो की जमीन पर लगा सरकारी बोर्ड, ज़मींदोज़ कोठी का मलबा होगा जब्त

रिपोर्ट : राशिद खान / मोहम्मद आबिद
मेरठ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से लगातार भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है और इसी कड़ी में कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो की जमीन पर सरकारी बोर्ड भी लग गया है। बतादें की बदन सिंह बद्दो करीब 2 साल से फरार चल रहा है। और बद्दो के अवैध बंगले की कुर्की और ध्वस्तीकरण के बाद अब जमीन पर भी सरकारी कब्जा हो गया है।

जहां थाना टीपी नगर क्षेत्र के पंजाबी पुरा इलाके में बदन सिंह बद्दो की कोठी हुआ करती थी।अब बद्दो की ज़मींदोज़ कोठी की ज़मीन भी ज़ब्त कर ली गई है। ज़मींदोज़ कोठी के मलबे के जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने संपत्ति पर कब्ज़ा कर बोर्ड लगा दिया है। बताया जाता है कि कोठी का मलबा भी करोड़ों का है। महत्वपूर्ण है कि फरारी में सहयोग करने वाले 17 लोगों पर अब तक कार्रवाई की गई है।

ढाई लाख के नामी गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो की करीब 3 करोड रुपए की संपत्ति को SDM ने जब्त करने के आदेश दे दिया है। बतादें की जिला मजिस्ट्रेट के बालाजी की ओर से जारी आदेश के अनुसार बदन सिंह बद्दो निवासी बेरीपुरा के विरुद्ध ब्रह्मपुरी थाने ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

बतादें की अपराध में अर्जित की गई संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कब्जा कर लिया गया है। और जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रूपये आंकी जा रही है। बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को मेरठ के होटल से फरार हो गया था। जब उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से गाजियाबाद कोर्ट पेशी पर आया था। वहीं अब बदन सिंह बद्दो का लुकआउट के बादले रेड कॉर्नर नोटिस के लिए फाइल इंटरपोल को भेजी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...