1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: रेलवे अस्पताल के शौचालयों को सपा के रंग में रंगा

गोरखपुर: रेलवे अस्पताल के शौचालयों को सपा के रंग में रंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: रेलवे अस्पताल के शौचालयों को सपा के रंग में रंगा

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर से एक तस्वीर सामने आई है, जिस पर समाजवादी पार्टी ने तुरंत एक्शन की मांग की है। दरअसल, रेलवे अस्पताल के टॉयलेट की दीवारों पर लाल और हरे रंग के टाइल्स लगाकर समाजवादी पार्टी के झंझे जैसा रंग दिया गया है।

टॉयलेट की दीवारों को समाजवादी पार्टी के रंगे में रगे जाने पर पार्टी की ओर से इस पर घोर आपत्ति जताई गई है। साथ ही तुरंत इसे ठीक करने की अपील की गई है।

समाजवादी पार्टी ने गुरुवार 29 अक्टूबर को ट्वीट कर इस बारे में आपत्ति जताई। ट्वीट में लिखा गया, ‘दूषित सोच रखने वाले सत्ताधीशों द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना! एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगो का अपमान घोर निंदनीय। संज्ञान ले हो कार्रवाई, तत्काल बदला जाए रंग।

शौचालयों को लाल और हरे रंग की टाइलें लगाई गई हैं। जिसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से अब भाजपा पर हमला किया जा रहा है।

हालांकि, अभी इस मसले पर यूपी सरकार या फिर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन राज्य में राज्यसभा चुनाव का राजनीतिक माहौल बना हुआ है, ऐसे में इस मसले पर भी तकरार बढ़ सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...