1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: सीएम योगी ने मां भगवती के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूरे विधि-विधान से आराधना की

गोरखपुर: सीएम योगी ने मां भगवती के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूरे विधि-विधान से आराधना की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: सीएम योगी ने मां भगवती के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूरे विधि-विधान से आराधना की

गोरखपुर: सीएम योगी ने मां भगवती के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूरे विधि-विधान से आराधना की

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की शाम को गोरखनाथ मंदिर में महानिशा पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में करीब ढाई घंटे तक मां भगवती की अराधना की। हालांकि मंदिर में अनुष्ठान शाम 4 बजे से ही शुरू हो गया, लेकिन योगी आदित्यनाथ 6 बजे के करीब अनुष्ठान में शामिल हुए। अनुष्ठान का सिलसिला 8.30 बजे तक चलाया।

नाथ संप्रदाय की परम्परा के अनुसार अष्टमी का हवन अष्टमी की रात में ही हो जाता हैं। शुक्रवार दिन में 12.30 बजे से अष्टमी तिथि लग गई।

इसलिए शुक्रवार की शाम 6 बजे से सीएम योगी आदित्यनाथ पूजन में शामिल हुए। मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से गौरी गणेश पूजन, वरूण पूजन, पीठ पूजन, यंत्र पूजन, स्थापित मां दुर्गा का विधिवत पूजन, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता का षोडसोपचार पूजन, भगवान कृष्ण एवं गोमाता का पूजन, नवग्रह पूजन, विल्व अधिष्ठात्री देवता पूजन कराया।

इसी दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी देव विग्रहों का षोडशोपचार पूजन भी किया। सम्पूर्ण अनुष्ठान मन्दिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व 11 पंडितों द्वारा सम्पन्न कराया गया।

नाथ पंथ की परम्परा के निर्वहन के लिए मुख्यमंत्री विजयादशमी के अवसर पर निकलने वाली विजय शोभायात्रा में शामिल होने के लिए ही आवास से निकलेंगे।

इससे पहले वह पूरी तरह अपने आवास में ही वास करेंगे। मंदिर प्रवास के दौरान वह शहर के कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मिल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...