अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की माने तो तो गूगल के सभी ऑफिस 6 जुलाई से खोल दिया जायेगे।
दरअसल कोरोना का संकट शुरू होने के बाद से ही कर्मचारी घर से काम कर रहे है। वही गूगल ने यह भी घोषणा की है कि हर कर्मचारी को वो 1000डॉलर देने वाले है।
ये पैसे उन्हें घर से काम करने के दौरान हुए खर्चे के तौर पर दिए जायेगे। कपंनी की और से कहा गया है कि 6 जुलाई से ऑफिस भले ही शुरू हो जायेगे लेकिन सभी लोग नहीं आएंगे।
अधिकतर लोग घर से काम करेंगे और सितम्बर तक 30 फीसदी तक कार्यालय क्षमता पहुंचाने के बारे में कंपनी सोच रही है।