1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. खुशखबरी : गौतम गंभीर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, पढ़ें

खुशखबरी : गौतम गंभीर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी : गौतम गंभीर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, पढ़ें

दो दिन पहले गंभीर के परिवार का एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद वह आइसोलेशन में चले गए थे जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी।

गंभीर ने ट्वीट कर कहा था की घर में एक पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद मैं आइसोलेशन में हूं और अपने कोविड-19 टेस्ट का इंतजार कर रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि गाइडलाइंस का पालन करें और इसे हल्के में नहीं लें. सुरक्षित रहे।

इसके बाद गौतम को और उनके फैंस को बड़ी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार था और आज वो इंतजार खत्म हो गया है। आपको बता दे की गौतम गंभीर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बात की जानकारी भी उन्होंने ट्वीट करके दी है।

गंभीर ने ट्वीटर कर कहा, ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया. मैं एक बार फिर से आप सभी से गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील करता हूं. सुरक्षित रहें।

ज्ञात हो, आइसोलेशन के कारण गंभीर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के चुनावों में वोट भी नहीं कर पाए थे। गंभीर के रिश्तेदार पवन गुलाटी डीडीसीए कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...