रिपोर्ट: सत्यम दुबे
प्रयागराज: कोरोना के दूसरे लहर के कहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है, लोग ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहे हैं। लेकिन यूपी में मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से कोरोना महामारी ही दम तोड़ने लगा है। सूबे में सबसे ज्यादा स्थिति गड़बड़ थी, राजधानी लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे जिलों की। अब इन जिलों में महामारी का असर कम होता दिख रहा है। इस बात को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि प्रयागराज में एक परिवार के 26 लोगो ने महामारी को मात देकर स्वस्थ्य हो गये हैं।
आपको बता दें कि प्रयागराज के आजाद नगर मुहल्ले के रहने वाले राघवेंद्र प्रसाद मिश्र के परिवार में एक-एक कर सभी 26 लोग महामारी की चपेट में आ गए और सभी ने डॉक्टर की सलाह ली और होम आइसोलेट हो गए। आलम यह था कि बड़ों से लेकर बच्चे भी महामारी की चपेट में आ गये थे। लेकिन सभी एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते रहे। इसी का परिणाम है कि पूरा परिवार कोरोना से जंग जीतकर बिल्कुल स्वस्थ हो गया है।
राघवेंद्र के सबसे छोटे बेटे 11 अप्रैल को कोविड की चपेट में आ गए थे। इसके बाद एक-एक कर परिवार के बाकी सभी 26 सदस्य भी कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद सभी ने डॉक्टर की सलाह मानी और अपने आप को होम आइसोलेट कर लिया। डॉक्टर के परामर्श से सभी नियमित दवाएं लेते रहे और सभी ने योग किया, काढ़ा पिया, भाप ली और हल्दी वाला दूध पिया। जिसके बाद सभी धीमे-धीमे स्वस्थ होते चले गए, लेकिन किसी ने भी हौसला नहीं छोड़ा, सभी एक-दूसरे को हौसला देकर मजबूत बनाते रहे।
वहीं दूसरी ओर सूबे के गांवों में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। सहारनपुर के ही देवबंद के दो गांवों में पिछले 15 दिन के अंदर 38 लोगों की मौत हो गई है। इससे ग्रामीणों में भारी दहशत है। जबकि देवबंद से लगभग 8 किलोमीटर दूर ही अंबेहटा शेखा गांव में 15 दिनों में 20 लोगों की मौत हो गई है।
यूपी में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। इसके साथ ही रिकवरी रेट में भी बढ़ोत्तरी दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,747 नए केस सामने आए, जबकि 26,000 लोगो ने महामारी को मात देकर घर जा चुके हैं। मौजूदा वक्त में सूबे में कुल 1,93,815 एक्टिव केस हैं। गुरुवार को कोरोना से 312 लोगों की मौत हुई थी।