नई दिल्ली: पिछले लगातार तीन दिनों से मांग बढ़ने के साथ ही सोने की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा था। हालांकि, आज सोने और चांदी के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के भाव में 0.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतें (Silver price) 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। इस गिरवाट के बाद एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने के दाम घटकर 48,010 रुपये पर आ गए।
अक्टूबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। वहीं आज के कारोबार में चांदी 0.16 फीसदी फिसल गई। आज 1 किलो चांदी का भाव 64,774 रुपये है।
रिकॉर्ड हाई 8200 रुपये हो गया सस्ता
साल 2020 की बात करें तो पिछले साल समान अवधि में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8200 रुपये सस्ता मिल रहा है।
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।