नई दिल्ली : धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी करने का खास महत्व हैं। इस मौके पर लोग बढ़चढ़ कर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है, इसलिए लोग धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का भाव मंगलवार को गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 47,900 रुपये के नीचे आ गया। सोमवार को यह 47,903 रुपये पर बंद हुआ था और आज 68 रुपये की गिरावट के साथ 47,835 रुपये पर खुला। सुबह 11 बजे यह 37 रुपये की गिरावट के साथ 47,866 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी भी 45 रुपये की गिरावट के साथ 64,746 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
सोने के दामो में मंगलवार को धनतेरस पर गिर गए। यही हाल चांदी का भी रहा। MCX पर मंगलवार को दिसंबर डिलीवरी के सोने के लिए 9859 लॉट का कारोबार हुआ। सोना 64791 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के पिछले बंद से 161 रुपए नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं दिसंबर डिलीवरी की चांदी 47903 रुपए प्रति किलो के पिछले बंद से 78 रुपए नीचे कारोबार कर रही थी।
दूसरी तरफ वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,673 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 230 रुपये की गिरावट के साथ 63,014 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 63,244 रुपये प्रति किलो बंद हुई थी।
कैसे पता करें अपने शहर में सोने का रेट
अगर आप धनतेरस पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं और अपने शहर का सोने-चांदी का रेट जानना चाहते हैं तो आसानी से मिस्ड कॉल के जरिए पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है। आपके फोन नंबर पर आपके शहर में आज क सोने-चांदी का रेट मैसेज के जरिए भेज दिया जाएगा।