रिपोर्ट: सत्यम दुबे
कोलकाता: पश्चिम बंगाल से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो भी सुन रहा है वह चौंक जा रहा है। गुरुवार को यहां एक बकरी ने दो बछड़ो को जन्म दिया। इसमें से एक बछड़ा ऐसा भी है, जिसे चार नहीं बल्कि आठ पैर और दो कूल्हे हैं। जबकि दूसरा सामान्य है। मामला उत्तर 24 परगना के बनगांव का है।
यहां के लोग बकरी के बच्चे को चमत्कारी मान रहे हैं। उसे देखने के लिए आस-पास के गांववालों की भीड़ लगी हुई है। सभी के मन में इसे लेकर सवाल हैं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ।
आपको बता दें कि बकरी के मालिक का नाम सरस्वती मंडल है। उन्होंने अपने घर में गाय-बकरी जैसे पालतू जानवर रखे हैं। गुरुवार की सुबह एक बकरी ने दो बछड़ों को जन्म दिया। उनमें से एक का जन्म आठ पैरों और दो कूल्हों के साथ हुआ।
इस घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगो को हुई लोग बकरी को देखने के लिए सरस्वती मंडल के घर पर जमा हो गए। सरस्वती ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने पहली बार ऐसा देखा है। जन्म के लगभग पांच मिनट बाद बकरी का बच्चा मर गया। हालांकि मां और दूसरा बच्चा ठीक है।