रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
आजकल सेल्फी लेना आम बात हो गयी है । अगर कोई कहीं नई जगह पर जाता हैं तो वहां की खास चीज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर जरूर अपलोड करता हैं । लेकिन कई बार इस तरह सेल्फी लेना लोगों की मुसीबत का कारण बन जाता है । कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ । जिसने एक बकरी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की । महिला को ऐसा करता देख बकरी आग बबूला हो गयी और महिला पर हमला कर दिया । यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
View this post on Instagram
वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला किसी जंगल झाड़ी वाले इलाके में घूम रही है । जहां उसे एक बकरी नज़र आ जाती है । महिला उस बकरी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करती है । वह बकरी के साथ फोटो लेते हुए तरह-तरह के एक्सप्रेशंस दे रही है । इस दौरान महिला को पता भी नहीं चलता कि बकरी उस महिला द्वारा उसकी फोटो लिए जाने पर गुस्सा हो जाती है । और कब आकर अचानक से महिला के सिर पर पीछे से हमला कर देती है । जिसके चलते महिला का फोन गिर जाता है । महिला को चोट भी आयी होगी । लेकिन हमले के बाद कैमरे के सामने महिला नहीं दिखाई दी ।
बता दें कि यह वीडियो thewildcapture के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है । सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है औऱ तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- कुछ गलत भी हो सकता है ? साथ में हंसने वाला इमोजी डाला गया है ।
आपको बताते चलें कि आजकल बच्चें हो या जवान हर कोई सेल्फी लेने के लिए पागल सा रहता है । कई बार यह पागलपन इस हद तक होता है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भी सेल्फी लेने को तैयार होते हैं । इस तरह जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने से लोग की मौत भी हो जाती है । इसके बावजूद लोगों के बीच सेल्फी का क्रेज बरकरार है ।