महाराजगंज जिले की घुघली पुलिस ने एक अपहरण की साजिश का खुलासा किया लेकिन जो खुलासा हुआ वो हैरान करने वाला रहा।
दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव का निवासी साबिर अली मांस की आपूर्ति के लिए अग्रिम तौर पर लिए गए ₹70 हज़ार खर्च हो जाने पर लौट आना ना पड़े इसके लिए अपने मित्र के सहयोग से युवक ने ही अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली।
जिसके बाद पुलिस ने अपने ही अपहरण की साजिश रचने वाले युवक को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हम आपको बता दें बीते 3 अक्टूबर को पुलिस को साबिर अली के पिता के द्वारा सूचना मिलती है कि उसके लड़के को कुछ लोग अपहरण कर लिए जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और अपहरण युवक का फ़ोन सर्विलांस पर लगाया गया।
जिसके बाद पुलिस को उसका लोकेशन पता चला और उसको पकड़ लिया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पनियरा क्षेत्र के जड़ार निवासी जाकिर से 1 कुंटल 75 किलो गोश्त सप्लाई के लिए ₹70000 एडवांस दिए थे जो कि उसके हाथ से खर्च हो गया था।
पैसा लौटाना ना पड़े और जाकिर को ही मुकदमे में फंसाने के लिए उसने गांव के ही मित्र इमरान के सहयोग से अपने अपहरण की साजिश रच डाली लेकिन पुलिस की सक्रियता से खुद के अपहरण की साजिश रचने वाले व्यक्ति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।