गाज़ियाबाद : देश भर मे तेजी से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। वहीं वायु प्रदूषण के रोकथाम के लिए प्रशासन लगाता तेजी से कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में गाजियाबाद जिले के थाना टोनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टोनिका सिटी पुलिस के द्वारा वायु प्रदूषण फैला रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
आज 11:00 बजे यमुना नदी के किनारे हर्रमपुर गांव में तार जलाकर प्रदूषण फैलाते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। जिस के मद्देनजर टोनिका सिटी पुलिस ने भी कार्यवाही की।
दरअसल एनजीटी के नियमों का उल्लंघन कर तार जलाकर वायु प्रदूषण फैलाने वाले 3 नफर गिरफ्तार किए गए है। उनके पास से एक कुंटल 40 किलो बिना जला और 10 किलो जला हुआ तार और एक Eco कार बरामद हुई।