1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: पुलिस चौकी इंचार्ज रफीक अहमद ने किया गर्भवती गाय के चारे का इंतज़ाम

गाजियाबाद: पुलिस चौकी इंचार्ज रफीक अहमद ने किया गर्भवती गाय के चारे का इंतज़ाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: पुलिस चौकी इंचार्ज रफीक अहमद ने किया गर्भवती गाय के चारे का इंतज़ाम

{ प्रवीण की रिपोर्ट }

मोदीपुरम चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार को क्वॉरेंटाइन किया गया था, उनके यहां पर गाय पल रही थी और जब क्वॉरेंटाइन के चलते वह खुद अपने पशुओं को खाना नहीं खिला पाए ,तो गर्भवती गाय को भूखी देखते हुए चौकी इंचार्ज का मन पसीजा।

उन्होंने उसके चारे का ही इंतजाम ही नहीं कराया बल्कि खुद वर्दी में ही उन्होंने उसकी सानी करते हुए उसे चारा भो उपलब्ध कराया। और अब दोनो टाइम ही वह उस गाय को चारा उपलब्ध करा रहे हैं।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए मोदीपोन पुलिस चौकी के इंचार्ज रफीक अहमद ने बताया कि उनके इलाके में रहने वाले एक परिवार को क्वॉरेंटाइन में रखा गया है और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

यानी पूरा इलाका वह सील कर दिया गया है ,तो वहीं पर रहने वाले एक परिवार के द्वारा गाए का पालन किया जा रहा है।

उनकी गाय घर के सामने ही एक प्लॉट में बनी थी, जो की गर्भवती थी और सुबह भूख की वजह से तड़प रही थी। उन्होंने गाय को भूख से तड़पते हुए देखा तो पहले चारे का इंतजाम कराया और उन्होंने खुद ही उसके चारे को मिलाकर उसे खिलाया।

रफीक अहमद ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ड्यूटी मानव सेवा ही है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में ऐसे गंभीर दौर में चाहे वह इंसान हो या पशुओं पक्षियों किसी को भी भूखा नहीं रहने देंगे।

जहां तक होगा वह भरसक प्रयास करते हुए सभी को राशन उपलब्ध कराएंगे और यही सोचकर उन्होंने इस गाय को भी चारा खिलाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...