गाजियाबाद : केबल कारोबारी अजय पांचाल सोमवार 12 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थतियों में गायब हो गया थे, उनका शव मंगलवार 13 अक्टूबर को लिंकरोड थाना क्षेत्र के वसुंधरा फ्लाईओवर के पास मिला है।
कारोबारी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घरवालों ने उनके अपहरण के बाद हत्या किए जाने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अजय पांचाल (38) साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर के सेक्टर-2 में रहते थे। वो अलाइड केबल फैक्ट्री के मालिक थे। अजय सोमवार दोपहर एक बजे फैक्ट्री से लंच करने की बात कहकर घर के लिए निकले थे।
फैक्ट्री से निकलने के पहले उनकी अपनी पत्नी से बात भी हुई। बता दें कि शाम को हज हाउस के पास उद्योगपति की कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी।
फैक्ट्री से उन्हें बताया गया कि अजय काफी देर पहले ही घर के लिए निकल गए थे। पत्नी से थोड़ा और इंतजार किया और फिर घरवालों को इसकी सूचना दी।