{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने हमसे बात करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है और कहा कि मौलाना साद अरविंद केजरीवाल के घर में छिपा हुआ मिलेगा।
वही विधायक ने पार्टी हाईकमान से यह अपील की है कि प्रशासन के द्वारा अरविंद केजरीवाल के मकान की तलाशी ली जाए , जहां मौलाना साद छुपा हुआ मिलेगा।
इसके आगे विधायक ने अरविंद केजरीवाल पर दाऊद इब्राहिम से मिले हुए होने का भी आरोप लगाया। आपको बता दे की इससे पहले भी विधायक नंदकिशोर गुर्जर इंटरनेशनल डॉन से फंडिंग के मामले में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानात्तुला खान आरोप लगा चुके हैं।
इसके अलावा नर्सों से बदतमीजी करने वाले जमातीओ को विधायक ने चौराहे पर फांसी देने की बात कही। और कहा, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई प्रशासन को करनी चाहिए।