1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गाज़ियाबाद के जज ने किया सुसाइड, 2020 में हुई थी जिला अदालत में पोस्टिंग

गाज़ियाबाद के जज ने किया सुसाइड, 2020 में हुई थी जिला अदालत में पोस्टिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाज़ियाबाद के जज ने किया सुसाइड, 2020 में हुई थी जिला अदालत में पोस्टिंग

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
ग़ाज़ियाबाद: इंसाफ और न्याय का फैसला करने वाले एक जज ने खुद आत्महत्या कर ली, जबकि कोर्ट के कानून में भी सुसाइ़ड करना एक अपराध माना गया है। इसे लेकर कोर्ट सजा भी सुनाती हैं। हालांकि इस जज ने सभी कानून को जानने के बाद भी यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि ये मामला गाजियाबाद जिला कोर्ट का है, जहां गाजियाबाद जिला कोर्ट के संख्या-9 में कार्यरत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

ख़बरों के मुताबिक, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में स्थित अपने आवास पर अपर जिला जज-9 योगेश कुमार ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें, जैसे ही सुबह 9 बजे मामले की जानकारी मिली तभी अन्य जज उन्हें यशोदा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जज योगेश कुमार के भाई ने बताया कि अंतिम संस्कार मेरठ में होगा। बता दें, वह मेरठ में गढ़ रोड स्थित वैशाली कॉलोनी के रहने वाले थे।

आपको बता दें, गाजियाबाद जिला कोर्ट के अपर जिला और सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उनका शव मॉडल टाउन स्थित आवास में पंखे से लटका मिला है।

इस मामले की जांच पड़ताल मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही पुलिस सुसाइड की आशंका भी जता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें, जिला जज योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में चयन हुआ था। अपर जिला जज योगेश कुमार की मौत की पुष्‍ट‍ि सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने की है। उन्‍होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...