रिपोर्ट: सत्यम दुबे
राजस्थान: धौलपुर से एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जायेंगे। दरअसल, एक 60 साल के बुजुर्ग अपनी दूसरी शादी करवाने के लिए 11KV वाली लाइन के पोल पर चढ़ गया। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब उसने अपने बच्चों को धमकी देते हुए कहा कि उसका विवाह नहीं करवाया तो वह करंट से चिपकर अपनी जान दें देगा।

आपको बता दें कि शोले फिल्म में धर्मेद्र अपनी शादी बसंती से करवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर मौसी को मनाने की पूरी कोशिश करता है, ठीक वैसा ही मंजर इस मामले में भी देखने को मिला है। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिजली के पोल पर चढ़ने वाले बुजुर्ग का नाम सोबरन सिंह है। सोबरन की पत्नी की मृत्यु 4 साल पहले हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद सोबरन काफी अकेलापन महसूस करने लगे। जिसके बाद वो दूसरी शादी करने की जिद पकड़ ली है। सोबरन आए दिन परिवार पर दबाव डालना लगा। जिसके लिए उसके घरवाले तैयार नहीं हो रहे थे। इस तरह से उसने अपने परिवार को मनाने के लिए ये तरीका अपनाया।

सोबरन की बात करें तो उसके 5 बच्चे हैं, जिसमें से तीन बेटे और दो बेटिया हैं। इनके अलावा उसका भरा पूरा परिवार है, घर में कई नाती-पोते भी हैं। लेकिन पत्नी के जाने के बाद से उसे गहरा सदमा लगा और वह अपने आप को अकेला महसूस करने लगा। परिजनों और ग्रामीणों के काफी समझाने के बाद बजुर्ग 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया। उसके गांव के लोगों ने काफी समझाया, लेकिन वह खंभों से नीचे नहीं उतरा।
आपको बता दें कि यह घटना 7 मार्च की बताई जा रही है, जहां बुजुर्ग ने परिजनों से शादी कराने के लिए फिर से दबाव बनाते परिवार से विवाद करने लगा। गुस्से में वो गांव के बाहर खेतों में लगे 11 केवी हाईटेंशन लाइन के बिजली के पोल पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया था।