1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिना शादी के चार जोड़ों ने बनाए शारीरिक संबंध, सरेआम मिली 20 कोड़ों की सजा

बिना शादी के चार जोड़ों ने बनाए शारीरिक संबंध, सरेआम मिली 20 कोड़ों की सजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिना शादी के चार जोड़ों ने बनाए शारीरिक संबंध, सरेआम मिली 20 कोड़ों की सजा

जकार्ता : इस्लाम धर्म में शादी से पहले संबंध बनाना धर्म के खिलाफ माना जाता है और जिसकी इस्लाम में घोर निंदा की गई। और एक ऐसा ही मामला इंडोनेशिया से सामने आया है जहां बिना शादी के संबंध बनाने पर चार जोड़ों को सार्वजनिक तौर पर सजा दी गई है जिसमें उन्हें 20- 20 कोड़े मारे गए हैं।

बतादें की इंडोनेशिया में शरिया शासित प्रांत आचे में चार जोड़ो को कोड़े मारने की सजा दी गई है जिसको लोगों ने आपनी आंखों से देखा है क्योंकि ऐसा अपराध करने से पहले अपराधी सोचे। जहां सजा देने से पहले मास्क पहने इन सभी जोड़ों का मेडिकल टेस्ट हुआ और फिर हथकड़ी बांधकर जमीन पर बैठा दिया गया जहां इन पर कोड़े बरसाए गए।

 

बता दें कि इंडोनेशिया का यह प्रांत आचे अपनी कड़ी सजाओं के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। और इसके खिलाफ सामाजिक संगठन और मानवों के हितों की रक्षा करने वाले संगठन लगातार आवाज उठाते रहते हैं और इन कानूनों को राष्ट्रपति जोको विडोडो से इसे रोकने की अपील की जाती है। हालांकि, आचे के लोग इसका समर्थन करते हैं।

 

बतादें की आचे इंडोनेशिया का अकेला शरिया शासित प्रदेश है। और जिसकी आबादी करीब 50 लाख के आस पास हैं और इस आबादी में 98 फीसदी मुस्लिम परिवार रहते हैं। बताया जा रहा है की आमतौर पर इस तरह की सजा देने के लिए भीड़ जुटती है और कोरोना के प्रकोप के चलते इस बार कम लोगों को ही इक्ट्ठा होने के निर्देश दिए हैं बतादें की जुएं, चीटिंग, शराब पीने, समलैंगिक या शादी से पहले संबंध बनाने पर कोड़े मारे जाते हैं। और अपराधियों को सजा दी जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...