1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका के पूर्व एनएसए : कोई गारंटी नहीं कि अमेरिका भारत का साथ दे

अमेरिका के पूर्व एनएसए : कोई गारंटी नहीं कि अमेरिका भारत का साथ दे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका के पूर्व एनएसए : कोई गारंटी नहीं कि अमेरिका भारत का साथ दे

भारत और चीन के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व एनएसए ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत और चीन में तनाव और बढ़ता है तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप भारत का साथ दे सकते है।

उन्होंने यह सब बातें एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कही है। आपको बता दे कि गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से ही चीन और भारत में लगातार तनाव बना हुआ है।

फिलहाल के माहौल में अमेरिका भारत के साथ खड़ा हुआ होता नज़र आ रहा है लेकिन पूर्व एनएसए के बयान ने एक सरगर्मी बढ़ाने का काम जरूर किया है।

बोल्टन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ट्रम्प सीमा विवाद के महत्व को कितना समझते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें भारत-चीन में दशकों से चले आ रहे विवाद के इतिहास के बारे में भी कुछ पता होगा। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...