1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सपा के इस पूर्व विधायक ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

सपा के इस पूर्व विधायक ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपा के इस पूर्व विधायक ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

गोंडा: केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गए कृषि कानून को लेकर किसान आंदोलन अभी भी जारी है। केंद्र ओर किसान संगठन के बीच की सभी बैठक अभी तक बेनतीजा निकली है। केंद्र के कृषि कानून को लेकर सियासी युद्ध भी छिड़ चूका है।

हाल ही में, सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने किसान डिग्री कॉलेज बनगांव रामापुर में आयोजित खिचड़ी भोज व स्वागत समारोह में केंद्र का किसानो के प्रति बर्ताव, और इन नए कानून पर अपनी टिपण्णी करते हुए एक बयान दिया है।

सपा के पूर्व विधायक ने कहा कि, कृषि कानून किसानों की जमीन हड़पने के लिए बना है। महंगाई चरम पर है। इसके साथ ही छुट्टा जानवर फसलों को तबाह कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान किसान और बेरोजगार नौजवान हैं। पूरे जनपद के साथ कटरा विधानसभा क्षेत्र में वोट कटवाने का खेल खेला जा रहा है जिसके विरोध में जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

वहीँ, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कहा कि बसपा छोड़कर सपा में आए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान व पूर्व विधायक रमेश गौतम के साथ सैकड़ों साथियों से पार्टी की दिशा बदलेगी। सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव ने कहा कि बसपा छोड़कर सपा में आए हुए सभी साथियों को पार्टी में उचित स्थान दिया जाएगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...