1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत खराब, एम्स में हुए भर्ती; पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत खराब, एम्स में हुए भर्ती; पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Former Prime Minister Manmohan Singh's health deteriorated, admitted to AIIMS; देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह की तबियत खराब होने के कारण एम्स में भर्ती कराया गया। खबरों की मानें तो उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

By: Amit ranjan 
Updated:
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत खराब, एम्स में हुए भर्ती; पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि मनमोहन सिंह की वर्तमान आयु 79 साल है। खबरों की मानें तो उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एम्स कार्डियो टावर में डॉ. नितीश नायक के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज कर रही है।

 

पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही उन्हें बुखार आया था जिसके बाद डॉक्टरों के सलाह के बाद उन्हें एडमिट कराया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी एम्स जाकर मनमोहन सिंह का हालचाल लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

 

कांग्रेस के कई नेताओं ने भी किया ट्वीट

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अप्रैल में हुए थे संक्रमित

बता दें कि इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे और एम्स में कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी। आपको बता दें कि पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...