भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज देश याद कर रहा है। इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। आज यानी 31 अक्टूबर के दिन इंदिरा गांधी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। भारत के इतिहास में पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के तौर पर दर्ज है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।
Tributes to our former PM Smt. Indira Gandhi Ji on her death anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2020
राहुल गाँधी ने ट्वीट करके भारत की आयरन लेडी को श्रद्धांजलि देते हुए हुए लिखा, असत्य से सत्य की ओर। अंधकार से प्रकाश की ओर। मृत्यु से जीवन तक। मुझे यह दिखाने के लिए कि इन शब्दों को जीने का क्या मतलब है, इसके लिए दादी का शुक्रिया।
asato mā sadgamaya
tamaso mā jyotirgamaya
mṛtyor mā amṛtaṃ gamayaFrom the false to truth.
From darkness to light.
From death to life.Thank you Dadi for showing me what it means to live these words. pic.twitter.com/PBvEeXotew
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2020
अरविन्द केजरीवाल ने लिखा हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती को मेरी श्रद्धांजलि। उनकी पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी जी।
My tributes to our former Prime Minister Smt. Indira Gandhi ji on her death anniversary.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 31, 2020
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इंदिरा गांधी को याद करतये हुए लिखा भारत की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, जिन्होंने 12 साल की छोटी उम्र से ही भारत माँ की सेवा अपनी आख़री साँसों तक की… स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि BouquetFolded hands
भारत की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री,
जिन्होंने 12 साल की छोटी उम्र से ही भारत माँ की सेवा अपनी आख़री साँसों तक की…
स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि 💐🙏🏼 pic.twitter.com/xKswsBoDoA— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 31, 2020
आप को बता दे कि आज ही के दिन 1984 सुबह-सुबह उनके सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर थी। इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की लगातार तीन बार प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में दोबारा वह इस पद पर पहुंचीं। वह वर्ष 1959 से 1960 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं।
इंदिरा गांधी की आज 36वी पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाॉड्रा ने दिल्ली में मौजूद शक्ति स्थल पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।