1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पी चौटाला हुए कोरोना संक्रमित, गुड़गांव के मेदांता में भर्ती

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पी चौटाला हुए कोरोना संक्रमित, गुड़गांव के मेदांता में भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पी चौटाला हुए कोरोना संक्रमित, गुड़गांव के मेदांता में भर्ती

हरियाणा के पूर्व सीएम और भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला को बुधवार देर रात अचानक बीमार पड़ने के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिसके बाद उनकी कोरोना जांच हुई। बुधवार को चौटाला की कोविड जांच रिपोर्ट आई, और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी पार्टी के एक प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता ने बताया कि 85 वर्षीय चौटाला को सर्दी लग गई थी और हाल ही में वे अपने पोते की शादी समारोह में शामिल हुए थे ।

उन्होंने कहा, ‘‘ चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ डॉक्टरों के मुताबिक ओपी चौटाला में कोविड के कोई विशेष लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। हालांकि उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत है। एहतियातन उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

डॉक्टरों की एक विशेष टीम चौटाला की देखभाल कर रही है। उम्र ज्यादा होने के कारण एक-दो दिन में उनकी कई और जांच की जाएंगी। डॉक्टरों के मुताबिक ओपी चौटाला में कोविड के कोई विशेष लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। हालांकि उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत है। एहतियातन उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

बता दें कि हाल ही में ओपी चौटाला के दो पोतों की शादी हुई थी। अभय चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला की गुरुग्राम में ही शादी हुई थी। सिरसा के तेजाखेड़ा स्थित फार्म पर उनके पोते अर्जुन चौटाला के शादी का समारोह था।

उसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए थे। समारोह में वह लगातार बिना मास्क में नजर आए थे। समारोह में प्रदेश की कई राजनैतिक हस्तियां शामिल हुई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...