मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का मंगलवार को 91 साल गी उम्र में निधन हो गया। खबरों में कहा गया कि उनक पिछले दिनों सर्जरी हुई थी। वे 30 साल तक सत्ता में रहे थे। 9 साल पहले 2011 में सेना ने उन्हें राष्ट्रपति के पद से हटा दिया था। उसी दौरान उन्हें मिस्न में पदर्शनकारियों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद सात साल तक जेल में भी रहना पड़ा था।
हालांकि 2017 में उन्हें कई मामलों में बरी करने के बाद रिहा कर दिया गया था। होस्नी मुबारक उत्तराधिकारी मोहम्मद मोरसी को लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया था, लेकिन सैन्य तख्तापलट के बाद 2013 में उन्हें हटा दिया गया था।
दो दिन पहले ही मिस्न की एक अदालत ने स्टॉक एक्सतेंज घोटाले के एक मामले में पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के बेटों अला और गमाल मुबारक को बरी कर दिया था। उन्हें देश के स्टॉक एक्सचेंज बाजार और मिस्न के सेंट्रल बैंक के नियमों का उल्लंघन करने के आरोपों का सामना करना पड़ा था।