1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज फिर पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जाएंगे

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज फिर पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जाएंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज फिर पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जाएंगे

हाथरस की बिटिया के साथ जो हुआ वो तो नीचता की हर हद को पार कर देने वाला है ही।

इसके साथ ही यहां का प्रशासनिक व पुलिस रवैया भी शर्मनाक से बदत्तर है। ऐसे रवैया कानून व्यवस्था को तार-तार कर देने वाला है।

फिलहाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज फिर पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस पहुँच रहे हैं।

राहुल गांधी के साथ कई कांग्रेस सांसद भी जाएंगे।कहा जा रहा है कि दोपहर में किसी भी समय राहुल गांधी हाथरस को निकल सकते हैं।

बतादेंकि, इससे पहले भी राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ हाथरस को निकले थे लेकिन उन्हें हाथरस पहुँचने से पहले ही रोक लिया गया था।

इस दौरान काफी पुलिस बल के साथ राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की काफी धक्कामुक्की देखने को मिली थी।बरहाल, पुलिस बल ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस नहीं जाने दिया था।

इधर, आपको बतादेंकि हाथरस में हुए इस कांड की जांच SIT कर रही है।वहीं, SIT ने अपनी शुरुवाती रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

जिसके बाद कांड क्षेत्र के SP समेत कई अधिकारियों और कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।इन सबपर मामले को सही ढंग से न देखने यानी लापरवाही का आरोप है।

इसी के साथ इस मामले में नार्को परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...