1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. INX मीडिया केस मामले में नीति आयोग की पूर्व सीईओ सहित अन्य को मिली जमानत

INX मीडिया केस मामले में नीति आयोग की पूर्व सीईओ सहित अन्य को मिली जमानत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
INX मीडिया केस मामले में नीति आयोग की पूर्व सीईओ सहित अन्य को मिली जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी सभी छह नौकरशाहों को 2-2 लाख रुपए के निजी मुचलके पर नियमित जमानत दे दी। इन पर सीबीआई की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप लगए गए थे और वर्तमान में ये सभी अंतरिम जमानत पर थे।

सभी को कोर्ट की अनुमति के बिना देश नहीं छेड़ने का निर्देश भी दिया गया है। यह मामला सीबीआई ने दर्ज किया है।कोर्ट ने आरोपी सभी छह नौकरशाहों को 2-2 लाख रुपए के निजी मुचलके पर नियमित जमानत दे दी।

विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने वित्त मंत्री के पूर्व विशेष दायित्व अधिकारी प्रदीप कुमार बग्गा और एफआईपीबी के पूर्व निदेशक प्रबोध सक्सेना को भी जमानत दे दी। अदालत ने उन्हें दो लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी और निर्देश दिया कि वे बिना अनुमति के देश नहीं छोड़े। साथ ही अदालत ने उन्हें साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करने के भी निर्देश दिए हैं।

बताते चले कि, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को इस मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है। सीबीआई ने 15 मई 2017 को आईएनएक्स मीडिया समूह को दी गई विदेश निवेश प्रमोशन बोर्ड की मंजूरी में कथित अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया था। जिसमें, चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते हुए मिली इस मंजूरी के माध्यम से आईएनएक्स मीडिया समूह ने विदेश से 305 करोड़ रुपए प्राप्त किए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...