रिपोर्ट: नंदनी तोदी
कानपुर: पिछले कई समयों से भारत में धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ चुके हैं। जिसे लेकर सरकार सख्त कदम भी उठाती रहीं है। इसके बावजूद एक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के कानपुर का, जहां चर्च में बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन किया गया है।
दरअसल, ये मामला यूपी के कानपुर के कल्याणपुर थाना इलाके के एक चर्च का है। खबर है कि इस चर्च में लोगों का बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया गया है।
पुलिस को की गई शिकायत में कहा गया है कि इलाके के गूबा गार्डन में स्थित गुड शेफर्ड चर्च में कई दिनों से लोगों को बहला-फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
बता दें, पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चर्च में करीब 100 लोग मौजूद थे। और ये सभी लोग फतेहपुर गांव से आए थे। पुलिस की पूछताछ के बाद पता चला है कि ये लोग अपना इलाज और झाड़-फूंक कराने के लिए आए हैं।
इस मामले की जानकारी मिलते ही सीओ कल्याणपुर ने बताया की इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने पादरी को भी अपने हिरासत में ले लिया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है।