1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. भारत में पहली बार इंसानों से जानवरों में फैला वायरस, 8 बब्बर शेर कोरोना पॉजिटिव

भारत में पहली बार इंसानों से जानवरों में फैला वायरस, 8 बब्बर शेर कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत में पहली बार इंसानों से जानवरों में फैला वायरस, 8 बब्बर शेर कोरोना पॉजिटिव

रिपोर्ट – माया सिंह

हैदराबाद :   जानवरों के जरिये वायरस इंसानों में फैलते हुये आपने अक्सर सुना होगा । बर्ड फ्लू , स्वाइन फ्लू से लेकर मलेरिया जैसी तमाम बीमारियां जानवरों से ही फैली हैं । यहीं नहीं इस दौरान दुनियाभर में तबाही मचाने वाला और लाखों लोगों को मौत के घाट उतारने वाला कोरोना वायरस के बारे में भी यहीं पुष्टी ही है कि चमगादड़ों से यह खतरनाक वायसर दुनियाभर में फैला है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंसानों से भी वायरस जानवरों तक पहुंच सकता है और उन्हें खतरे में डाल सकता है ।

ऐसा ही चौंकाने वाला  हैदराबाद से सामने आया है , जहां कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बब्बर शेर भी चपेट में आ गये हैं । ऐसा माना जा रहा है कि भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि इंसानों के जरिये  वायरस जानवरों में फैल गया है ।

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क (NZP) में आठ बब्बर शेर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं । इनमें चार शेर और चार शेरनियां शामिल हैं । RT-PCR टेस्ट कराने पर यह है खुलासा हुआ है कि ये आठों शेर कोरोना वायरस के पुराने वैरिएंट से संक्रमित हैं ।

 

19 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) में इन शेरों के स्वैब जांच के लिए भेजे गए थे । CCMB के डायरेक्टर डॉ राकेश मिश्रा के मुताबिक कोरोना वायरस के पुराना वैरिएंट होने के वजह से शेर खतरे से बाहर हैं ।

बताया जा रहा है कि नेहरू जूलॉजिकल पार्क के अधिकारियों को शेरों का सैंपल लेने के लिये काफी मशक्कत करना पड़ा । सबसे पहले शेरों को बेहोशी का दवा दिया गया , इसके बाद उनके नाक, गले और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट से स्वैब निकाला ।

बता दें कि ये सैंपल तब लिए गए जब ये सारे शेर सांस लेने के मामले में दिक्कत महसूस कर रहे थे. ये ज्यादा छींकने के साथ ही हांफ रहे थे । फिलहाल चिड़ियाघर बंद कर दिया गया है और खास सुरक्षा के तहत उनकी देखभाल की जा रही ही है । डॉक्टरों का दवा है कि शेर जल्द ही ठीक हो जाएंगे । हालांकि अभी तक पालतू जानवरों के संक्रमण होने का कोई मामला सामने नहीं आया है ।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...