1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. असम में बाढ़ का कहर जारी, 13 लोगों की मौत, 1.89 लाख लोग प्रभावित 

असम में बाढ़ का कहर जारी, 13 लोगों की मौत, 1.89 लाख लोग प्रभावित 

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
असम में बाढ़ का कहर जारी, 13 लोगों की मौत, 1.89 लाख लोग प्रभावित 

असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। असम के चार और जिलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं, बाढ़ की वजह से एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है।जबकि 1.89 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक तेजी से पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य के दौरान कोविड-19 सुरक्षा नियमों का भी पालन करें।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित धीमाजी जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 91,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...