1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा के पांच विधायक हुए बागी , मायावती की मुश्किलें बढ़ी

बसपा के पांच विधायक हुए बागी , मायावती की मुश्किलें बढ़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बसपा के पांच विधायक हुए बागी , मायावती की मुश्किलें बढ़ी

बसपा के पांच विधायक हुए बागी , मायावती की मुश्किलें बढ़ी

लखनऊ: देश में इस समय चुनावों का दौर हैं। एक तरफ बिहार में विधानसभा चुनाव, मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव और उत्तरप्रदेश में कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के साथ साथ राज्यसभा चुनाव के लिए भी शह मात का खेल जारी हैं।

भाजपा ने दांव चलकर बसपा के लिए एक सीट पर चुनाव जीतने की गुंजाइश कर दी थी लेकिन बसपा की अंतर्कलह ने मायावती की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बसपा के पांच विधायक बागी हो गए हैं।

बसपा प्रत्याशी के दस प्रस्तावकों में से पांच ने अपना नाम वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि पांचों विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी है। इसके अलावा दो और विधायकों को लेकर चर्चा है कि वे मायावती के खिलाफ जा सकते हैं।

बसपा ने रामजी गौतम को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। कहा जा रहा था कि बीजेपी मायावती की पार्टी को अंदर ही अंदर सपॉर्ट कर रही है और इसलिए अपना 9वां प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है।

रामजी गौतम की जीत पक्की मानी जा रही थी। इधर सपा ने प्रकाश बजाज को निर्दलीय प्रत्याशी बनाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...