दिल्ली बार काउंसिल एवं बार एसोसिएशन की कोआर्डिनेशन कमेटी ने गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम को लागू करने के लिए धन्यवाद दिया।
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम सबसे पहले लागू करके दूसरे राज्यों को रास्ता दिखाया है। हम वेलफेयर स्कीम को विधान सभा चुनाव से पहले लागू करना चाहते थे, लेकिन इसे लागू करने में कई बड़ी अड़चनें थी, जिसके चलते थोड़ी देर हुई।’
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं समझता हूं कि दूसरे राज्य भी इस स्कीम का अनुसरण करना चाहेंगे। दिल्ली ने बाकी राज्यों को एक रास्ता दिखाया है। वैसे आजकल दिल्ली कई और मामलों में भी रास्ता दिखा रही है। कोरोना को नियंत्रित करने की दिल्ली में पूरी मशक्कत चल रही है और अब स्थिति काफी नियंत्रण में आने लगी है और केस काफी कम आने लगे हैं।
Delhi, under leadership of Hon'ble CM @ArvindKejriwal has always ensured development & welfare of all it's people. I thank Hon'ble CM for giving me this opportunity to serve Delhi's legal fraternity by implementing Welfare Schemes for Advocates, with a noteworthy 50 Cr budget https://t.co/8FF22P94x1
— Kailash Gahlot (@kgahlot) December 3, 2020
वहीं, कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘माननीय सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ने हमेशा सभी लोगों का विकास और कल्याण सुनिश्चित किया है। मैं सीएम को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करके दिल्ली की कानूनी बिरादरी की सेवा करने का यह अवसर दिया, जिसमें उल्लेखनीय 50 करोड़ का बजट है।’
The delegation of Delhi Bar Council and Coordination Committee of Bar Associations of Delhi met Hon'ble CM Shri @ArvindKejriwal today and thanked him for initiating welfare schemes for lawyers in Delhi. pic.twitter.com/3ix993oG63
— CMO Delhi (@CMODelhi) December 3, 2020
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर लिखा गया कि, ‘आज दिल्ली बार काउंसिल और बार एसोसिएशन की कोआर्डिनेशन कमिटी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से मुलाकात की और दिल्ली के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम लागू करने के लिए धन्यवाद दिया।’