1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. TV के धारावाहिक सीरियल ‘महाभारत’ की वजह से इस मुस्लिम एक्टर की पूरी जिंदगी में आ गया ये बदलाव, एक्टर की अम्मी तक…

TV के धारावाहिक सीरियल ‘महाभारत’ की वजह से इस मुस्लिम एक्टर की पूरी जिंदगी में आ गया ये बदलाव, एक्टर की अम्मी तक…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
TV के धारावाहिक सीरियल ‘महाभारत’ की वजह से इस मुस्लिम एक्टर की पूरी जिंदगी में आ गया ये बदलाव, एक्टर की अम्मी तक…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: टेलिविजन का मोस्ट पॉपुलर धारावाहिक सीरियल रामायण और महाभारत तो आप सभी को याद ही होगा। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर इस धारावाहिक ने जोरदार पॉपुलैरिटी अपने नाम कर ली थी। और सीरियल के किरदारों ने भी खूब चर्चा बटोरी। ऐसे में आज हम आपको महाभारत के अर्जुन यानि फिरोज खान का एक किस्सा शेयर करेंगे जिनकी लाइफ को महाभारत के अर्जुन ने बदल दी थी-

जी हां एक्टर फिरोज खान ने मेहंदी, राजा की आएगी बरात, जिगर, तिरंगा सहित दर्जनों फिल्मों में अलग-अलग भूमिका अदा कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। लेकिन, फिरोज खान के लिए टर्निंग प्वॉइंट ‘महाभारत’ सीरियल ही था। इस सीरियल ने उनकी लाइफ कैसे बदली गौर से पढ़िये-

रामायण की तरह महाभारत भी काफी लोकप्रिय सीरियल है। इस सीरियल के लिए बीआर चोपड़ा ने एक-एक रोल को ध्यान में रखकर सितारों की कास्टिंग की थी। इस शो के करीब 94 एपिसोड्स टेलिकास्ट किए गए थे। हर एपिसोड के दौरान लोगों में ऐसा क्रेज था कि वो सभी काम छोड़ कर बस अपने पूरे परिवार के साथ महाभारत देखने बैठ जाया करते थे। एक इंटरव्यू में फिरोज खान ने बताया था कि उन्होंने ‘महाभारत’ के पटकथा लेखक राही मासूम रजा के कहने पर अपना नाम अर्जुन रख लिया था।

उन्होंने कहा था कि अर्जुन के किरदार के लिए 23 हजार एक्टरों ने ऑडिशन दिया था, लेकिन फिरोज को ही अर्जुन बनने का मौका मिला। उस वक्त इंडस्ट्री में अर्जुन नाम का कोई स्टार नहीं था इसलिए, फिरोज खान को भी उनकी बात जच गई। शुरुआत में अर्जुन की भूमिका के लिए बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ को चुना गया था। हालांकि, बाद में फिरोज खान को इसके लिए कास्ट कर लिया गया।

फिरोज इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं। एक्टर ने बताया था कि ‘ऑडिशन के एक हफ्ते बाद जब उन्हें कॉल नहीं आया, तो वो बीआर चोपड़ा के ऑफिस गया।’ ‘वहां, उन्हें एक सफेद रंग की ड्रेस और एक मूंछ लगाने को कहा गया। बाद में राही मासूम रजा और पंडित नरेंद्र शर्मा के साथ जब उनकी बातचीत हुई तब उनसे बताया गया कि वो अर्जुन का किरदार निभाने जा रहे हैं।’

फिरोज द्वारा निभाया गया अर्जुन का किरदार इतना फेमस हुआ कि उनके घर के लोग भी उनका असली नाम भूलकर उन्हें अर्जुन बुलाने लगे। एक्टर ने बताया था कि फिरोज की अम्मी भी उन्हें अर्जुन ही बुलाती थीं, इसके बाद उन्होंने तय किया कि वो हमेशा के लिए अपना नाम बदल लेंगे। अर्जुन के नाम ने फिरोज को वो सब कुछ दिया, जिसका उन्होंने सपना देखा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...