1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार में अंतिम चरण का मतदान, अमित शाह की अपील, पढ़ें

बिहार में अंतिम चरण का मतदान, अमित शाह की अपील, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार में अंतिम चरण का मतदान, अमित शाह की अपील, पढ़ें

बिहार में तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके बिहार की जनता से अपील की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में तीसरे व अंतिम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अपने मत अधिकार का उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। विशेषकर युवाओं से आह्वान करता हूं कि बिहार में विकास और सुशासन को बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

आप को बता दे कि बिहार में पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों और दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर वोटिंग हुई थी। तीसरे चरण में 2 करोड़ 35 लाख 54 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत राज्य सरकार के 11 मंत्रियों -विजेंद्र प्रसाद यादव, खुर्शीद अहमद, प्रमोद कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, महेश्वर हजारी, विनोद नारायण झा, कृष्ण कुमार ऋषि, नरेंद्र नारायण यादव, रमेश ऋषिदेव, सुरेश शर्मा सहित 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं।

तीसरे चरण में 2 करोड़ 35 लाख 54 हजार 71 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 12325780 पुरुष, 11205378 महिला एवं 894 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इनके अतिरिक्त 22019 सर्विस मतदाता भी अपना वोट डालेंगे।

तीसरे चरण के चुनाव में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली तथा समस्तीपुर जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...