(गोंडा से लवलेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट) गोंडा जिले के एक गाँव में दो पक्षों की आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया इस खूनी दंगल में दो लोगो की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए दरअसल लाकडाउन के दौर में मनरेगा योजना द्वारा मजदूरों को दी जाने वाली सहायता में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी।
जिसके लिए जाँच टीम गाँव में आई थी जाँच की जानकारी होने से दो पक्ष जिनमे पहले से कुछ रंजिश थी मौके पर बयान देने के लिए इकट्ठा हुए थे जहाँ दोनों पक्षों में कुछ विवाद हुआ और धीरे धीरे यह विवाद खूनी दंगल में बदल गया ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी जिसमे 55 वर्षीय लाठी सिंह, विजय कुमार सिंह,चंद्र मोहन यादव,देवेंद्र सिंह, रामू सिंह, अतुल सिंह, कन्हैया को गोली लग गई इन सभी को घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहाँ जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर शुऐब ने देखने बाद लाठी सिंह और कन्हैया पाठक को मृत घोषित कर दिया।
वीओ – मृतक के परिजन इंद्रा बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह परास बसपा नेता ने बताया कि हम लोग गांव में थे पर हमें पता चला कि परास पट्टी मझवार में जो मजूदा प्रधान है उनके पुत्र अतुल सिंह जो जिला पंचायत सदस्य है उनके द्वारा गांव में मनरेगा श्रमिको का पैसा निकाल लिया गया था उसपे शिकायत हुई थी जाँच टीम यह से गई थी गांव में प्राइमरी पाठशाला संगम पुरवा है वहां जांच टीम पहुँची थी और अतुल सिंह दो गाड़ी से वहां पहुँचे थे इतने में लाठी सिंह टिंटू सिंह अपने परिवार के साथ ये लोग पहुँचे, जैसे ये लोग वहां पहुँचे तुरंत अतुल सिंह और उनके साथ मजूद अन्य लोगो ने उन लोगो के ऊपर गोली चला दिया जब हम लोगो को पता चला तो हम लोग सब लोगो को लेके अस्पताल पहुँचे जिसमे से देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाठी सिंह और कन्हैया पाठक जो उसी गांव के है दो लोगो की मृत्यु हो गई है और उनके परिवार के लोग घायल है।
घटना की जानकारी पर अस्प्ताल पहुंचे डीआजी राकेश सिंह ने बताया कि थाना उमरीबेगमगंज में होली चलने की सूचना मिली थी उसी सिलसिले में हम हहआ आए हैं जिसमे चार लोग घायल हैं और दो लोगों की घटना में मृत्यु हुई है। चारों घायलों को लखनऊ रेफेर किया गया है सुरक्षा के साथ। घटना स्थल पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हैं पड़ताल कर रहे हैं मैं भी वहां मौके पर जा रहा हूँ। अभी इस घटना में मौके पर जांच के बाद ही कुछ कह जा सकता है कि इस घटना में किसी का पोलिटिकल कनेक्शन है या नही यह छानबीन का विषय है। उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।