मेरठ में देर रात इंडाना बार एंड रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। जिसके बाद दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र के चैपल स्ट्रीट की है। जहां मेरठ के टॉप बार रेस्टोरेंट में से एक इंडाना बार रेस्टोरेंट में देर रात शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।
आग इतनी भयंकर थी कि पहले दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन जब उनसे आग काबू नहीं आई तो उन्होंने और भी गाड़ियों को मौके पर बुला लिया।
करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आगजनी की इस घटना में लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। इलाके के लोगों में रात भर आगजनी की वारदात को लेकर हड़कंप मचा रहा। और सबसे बड़ी बात यह है कि मेरठ के कैंट इलाके में यह रेस्टोरेंट है।
जहां सैन्य क्षेत्र में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल अधिकारियों की मानें तो आगजनी की इस वारदात में कोई भी हताहत नहीं हुआ। लेकिन लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग की वजह अभी तक शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और अग्निशमन के अधिकारी और भी कई एंगल पर जांच कर रहे हैं।