1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. ‘दोस्त ही रहना चाहता हूं’ से तंग आकर लड़की ने पोस्ट की लड़के की न्यूड तस्वीरें, फिर जो हुआ…

‘दोस्त ही रहना चाहता हूं’ से तंग आकर लड़की ने पोस्ट की लड़के की न्यूड तस्वीरें, फिर जो हुआ…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘दोस्त ही रहना चाहता हूं’ से तंग आकर लड़की ने पोस्ट की लड़के की न्यूड तस्वीरें, फिर जो हुआ…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

ब्रिटेन : रिलेशनशिप में लोग अक्सर किसी बात से झल्लाकर कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसका बड़ा अंजाम उन्हें भुगतना पड़ता है । ऐसा ही एक मामला सामने आया है । जहां एक युवती ने सिर्फ इसलिए अपने दोस्त की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी । क्योंकि लड़का केवल दोस्त बन कर रहना चाहता था ।

मामला ब्रिटेन के नॉर्थ यॉर्कशायर का है, जहां की रहने वाली यास्मीन वॉकर नाम की एक महिला ने अपने पुरूष दोस्त से बदला लेने के लिए इंस्टाग्राम पर बेहद आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दिया । यास्मीन ने उस शख्स की न्यूड तस्वीरें शेयर की, जिसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए थे । बता दें कि इंस्टाग्राम पर यास्मीन के 13,000 से ज्यादा फॅालोअर्स हैं । ये मामला कोर्ट पहुंच गया ।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब यास्मीन से पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया । जिस पर उन्होंने बताया कि ये फोटो उसने उस वक्त अपलोड की जब उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले शख्स ने कहा कि वह सिर्फ दोस्त बनकर रहना चाहता है ।

वहीं, पीड़ित शख्स ने बताया कि वह किसी सिनेमा हॉल में था, जब उसके पास इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट भेजा गया । पोस्ट में अपनी न्यूड फोटो देखने के बाद शख्स ने उसे डिलीट करने का आग्रह किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी भी दी । पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि ये तस्वीर सोशल मीडिया पर करीब 11 मिनट तक ऑनलाइन रही ।

हालांकि, यास्मीन का कहना है कि ये फोटो उन्होंने गलती से शेयर कर दी थी । यास्मीन ने बताया कि अपने पुराने रिलेशनशिप में एक झगड़े के दौरान उसकी एक आंख की रोशनी चली गई थी, जिसके चलते उन्होंने गलती से ये तस्वीर अपलोड कर दी ।

लेकिन जज ने यास्मीन के दावे को खारिज करते हुए उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई । बता दें कि जज ने इसे ‘रिवेंज पॉर्नोग्राफी’ के दायरे में अपराध मानते हुए सजा सुनाई है ।

कोर्ट ने कहा, ‘आपने (यास्मीन) सोशल मीडिया पर अनगिनत लोगों के सामने एक इंसान की न्यूड फोट को मजाकिया कैप्शन के साथ पोस्ट करने का जुर्म किया है । आपने पीड़ित को पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी भेजा । स्क्रीनशॉट देखने के बाद पीड़ित ने आपसे इसे हटाने का आग्रह भी किया ।

‘कोर्ट का कहना है कि ‘इस तरह के अपराध पर रोक लगाने की जरूरत है, क्योंकि ऐसे साइबर क्राइम इंटरनेट के माध्यम से पूरी दुनिया में फैलते हैं । जिसका पीड़ित पर बहुत बुरा असर पड़ता है । लोगों को इस प्रकार के अपराध की गंभीरता को समझना चाहिए ।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...