1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत मे पिता पुत्री का रिश्ता कलंकित, दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

पीलीभीत मे पिता पुत्री का रिश्ता कलंकित, दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीलीभीत मे पिता पुत्री का रिश्ता कलंकित, दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

पीलीभीत मे पिता पुत्री का रिश्ता कलंकित हो गया है। आरोप है कि पिता ने अपनी 13 बर्ष की पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

पत्नी ने कोतवाली पहुचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और यह घटना पुरनपुर कोतवाली क्षेत्र की है।

आरोप है कि पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री को ही अपनी हवस का शिकार बनाया जिसकी जानकारी पीड़ित किशोरी ने अपनी मां को दी।

वही महिला अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर किशोरी को बरामद किया।

पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया की बीती रात उसके पिता इशरत ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसका और उसके पति का विवाद हो गया था जिसके बाद वह अपने मायके खटीमा चली गई।

आरोपी पिता ने अपने बच्चों को अपने पास में ही रखा। 5 तारीख की रात में आरोपी इशरत ने अपनी पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किशोरी को मना किया कि अगर किसी से कहा तो जान से मार देंगे।

किशोरी ने घटना की जानकारी फोन पर अपनी मां को दी जिसके बाद पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ 6 तारीख शाम 5 बजे पूरनपुर कोतवाली पहुंची और अपने पति के खिलाफ तहरीर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को बरामद किया और देर रात रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसपी ने सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...