रिपोर्ट: नंदनी तोदी
चित्रकूट: 15 साल की किशोरी अपने भांजे के साथ पिता को खाना देने खेत जा रहीं थीं, तभी वे दोनों लापता हो गये। दोनों का बहुत देर तक इंतजार करने के बाद वापस ना आनें पर परिजनों ने उनकी तलाश तेज कर दी। लेकिन वे दोनों नहीं मिलें। इसके बाद वे सभी बरदहा नदी को ओर गये, जहां से कुछ दूरी पर उन्होंने उन दोनों का खून से पड़ा हुआ शरीर पाया। हालांकि इस दौरान बालक की सांसें चल रहीं थीं, किंतु उसने अस्पताल जाते ही दम तोड़ दिया।
इस घटना के सामने आने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और अपना दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया। बता दें, डीएम और एसपी ने खुद जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।परिजनों के मुताबिक, किशोरी के गर्दन में किसी धारदार हथियार से वार के निशान हैं और कई चोट हैं। बालक के शरीर में भी चोट के कई निशान हैं
आपको बता दें, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी चिंटू कोल को हिरासत में लिया है। घटना की सूचना मिलते ही, एसपी अंकित मित्तल, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ मऊ सुबोध गौतम व मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया मय फोर्स मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और डाग स्कवॉड को भी बुलाया गया है।
साथ ही एसपी ने बताया कि जैसे ही परिजनों की शिकायत मिली वैसे ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है। हर संभावना पर जांच की जा रही है। अपराधियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।