1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर: एसडीएम के कोरोना पॉजिटिव मिलते ही खागा तहसील 24 घंटे के लिए बंद

फतेहपुर: एसडीएम के कोरोना पॉजिटिव मिलते ही खागा तहसील 24 घंटे के लिए बंद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फतेहपुर: एसडीएम के कोरोना पॉजिटिव मिलते ही खागा तहसील 24 घंटे के लिए बंद

फतेहपुर: कोरोना संक्रमण की चपेट में आम आदमी के अलावा अफसर, नेता व कर्मचारी भी बड़े पैमाने में आ रहे हैं।

मंगलवार को एक एसडीएम, खागा ब्लाक कालोनी में एक, पुलिस लाइन में एक व मिशन अस्पताल में रह रहे दो कार्मिकों के अलावा जिला जेल में 21 कैदी बंदी पॉजिटिव पाए गए।

जिसके बाद उक्त संस्थानों को 24 घंटे के लिए सीज कर दिया गया है। मंगलवार को जिले में 59 नये पॉजिटिव मिलने की पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की।

जिला जेल में पहले भी करीब 220 कैदी-बंदी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। अब नये 21 कैदी-बंदी पॉजिटिव मिले तो अफसरों के कोरोना बचाव प्रबंधन पर सवाल उठने लगे।

डीएम संजीव सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ शाम को पुन: समीक्षा बैठक की और कांटैक्ट ट्रेसिग पर जोर देने को कहा।

 

उन्होंने आम लोगों से शारीरिक दूरी और मास्क उपयोग की अपील की और कहा कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं करनी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...