महिलाओं के जुड़े आपराधिक मामले थामने का नाम नहीं ले रहे है।
ताजा मामला फतेहपुर के मलवा थाने के करसवां गांव का है जहां युवती का शव घर से कुछ ही दूरी पर खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है।
वारदात की सूचना पर मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
युवती के परिनजों ने बताया कि गांव के नजदीक के ही एक युवक के साथ युवती का काफी दिनों ने प्रेम-प्रंसग चल रहा था।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं युवती के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं मृतक युवती के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। परिजनों ने बताया कि युवती घर में रात से चाची के यहां शौच क्रिया करने की बात करके गई थी।
लेकिन काफी देर तक जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने उसे आप-पास के खेत में तलाश की जहां खेत में युवती का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है।
वहीं परिजनों ने बताया की दुपट्टे से गला गला दबा कर मौत के घाट उतारा गया है वहीं वारदात के बाद से ही पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।