1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवती सहित तीन की मौत

फर्रुखाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवती सहित तीन की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवती सहित तीन की मौत

कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर देर रात लगभग 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवती सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया।

कायमगंज के मोहल्ला गंगा दरवाज़ा निवासी राजीव वर्मा का 21 वर्षीय पुत्र शिवांग वर्मा, पृथ्वी दरवाजा निवासी शिव बिहारी वर्मा का 22 वर्षीय पुत्र रिषभ वर्मा एवं मोहल्ला जटबारा निवासी कमलेश राठौर की 22 वर्षीय पुत्री अनिता राठौर रविवार को देर रात लगभग 8:30 एक ही बाइक से फर्रुखाबाद से कायमगंज आ रहे थे।

जब उनकी बाइक फर्रुखाबाद कायमगंज मार्ग स्थित ग्राम बरझाला के निकट पहुंची बैसे किसी अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मार देने से तीनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए ।

घटना की सूचना मिलते ही कायमगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने तत्काल ही पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंच कर गम्भीर रूप से घायल पङे बाइक सबारो को अपनी सरकारी गाड़ी से इलाज हेतु कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया ।

स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिकारी ने देखने के उपरांत तीनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही मृतकों में परिवारीजनो में कोहराम मच गया ।
मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...