स्वास्थ्य विभाग विभाग द्वारा डेंगू माह के अंतर्गत 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार
नगरपालिका परिषद कायमगंज के सभागार में अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला मलेरिया अधिकारी सुजाता ठाकुर द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में मौजूद पालिका कर्मियों व सफाई कर्मियों को जिला मलेरिया अधिकारी सुजाता ठाकुर व मलेरिया निरीक्षक नरजीत कटियार द्वारा डेंगू एवं मलेरिया बुखार के लक्षणों एवं बचाव के बारे में जानकारी देकर मच्छरों के प्रकोप से बचाव हेतु प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी सुजाता ठाकुर पालिका कर्मियों व सफाई कर्मियों को डेंगू के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हर बुखार डेंगू बुखार नहीं होता है डेंगू एक वायरल बुखार है।
उन्होंने बताया कि हर मच्छर डेंगू फैलाने वाला नहीं होता है। डेंगू की जांच कराये बिना दवाई नहीं लेनी चाहिए ये घातक हो सकता है। डेंगू रोगी के इलाज की व्यवस्था समस्त राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र एवं चिकित्सालयों में निशुल्क उपलब्ध है।